Wednesday, 12 June 2019

*** गौ आश्रय की मानीटरिंग के लिए तीन सदस्यीय कन्ट्रोल रूम बनाया गया ***

*** गौ आश्रय की मानीटरिंग के लिए तीन सदस्यीय कन्ट्रोल रूम बनाया ***

शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की मानीटरिंग एवं अनुश्रवण हेतु विकास भवन प्रथम तल पर स्थित कक्ष संख्या 213 में निम्नवत तीन सदस्यीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाता है। जो प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक कार्य करेगा। विनय पटेल अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा। हिकमत उल्ला वरिष्ठ सहायक जिला विकास अधिकारी कार्यालय। राजीव सिंह वरिष्ठ सहायक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय। सम्बन्धित कर्मचारी जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप पर प्रतिदिन सूचना संकलित करेंगे तथा जिन विभागों से समस्याओं का समाधान होना है उनका निस्तारण करायेंगे तथा निस्तारण आख्या पृथक से अपने पास सुरक्षित रखेंगे। समय पर जिला विकास अधिकारी अद्योहस्ताक्षरी एवं जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया जायेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलता को गम्भीरता से लिया जायेगा। कन्ट्रोल रूम का स्थान जिला विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 213 दूरभाष संख्या- 05842-226636 है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home